चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में राजस्व विभाग और जीयनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दाऊदपुर बागखालिस गांव में चकमार्ग पर पक्का निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को रविवार को शाम बुलडोज़र से हटवाया गया। दाऊदपुर गांव में गाटा संख्या 412 रकबा.004 हेक्टर सरकारी अभिलेखों में चकमार्ग दर्ज है। इस चकमार्ग को अवैध रूप से चंदा देवी निवासी दाऊदपुर द्वारा काफी वर्षों से कब्जा कर लिया गया था।चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत शोएब अहमद निवासी ग्राम चुनूगापार ने उपजिलाधिकारी से की थी। जांच के बाद उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस दी। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में लेखपाल रघुवंश सिंह,अंकुर कुमार भारती, रीता गौतम, आशुतोष कुमार झा की टीम गठित की। रविवार को पुलिस के साथ पहुंची टीम ने चकमार्ग पर किए गए अधिक्रमण को हटाना शुरू किया। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण करता स्वयं अतिक्रमण हटा लेगा।कार्यवाही के दौरान कानूगों समौधी राम,प्रधान प्रतिनिधि सुमेश यादव,उपनिरीक्षक पवन यादव, उपनिरीक्षक गीतांजलि और महिला व पुरुष सिपाही सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment