Monday, January 20, 2025

गौशाला की मंडई जलाने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज।

गौशाला की मंडई जलाने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी ने गौशाला में आग लगाने का लगाया आरोप दो पर दर्ज हुआ मुकदमा।सोमवार को गांगेपुर बलुआ गांव निवासी जगन्नाथ पुत्र रघु ने रौनापार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को दिन में 12 बजे मेरे ही गाव के  शंकर पुत्र जिउत व राजा पुत्र चंद्रिका और  कुछ लोगों ने मेरी मंडई में बंधी हुई गायों को छोड़ दिया और मेरी मंडई में आग लगा दिया जिससे मेरी मंडई जलकर राख हो गई। मेरी मंडई जलाने वाले लोगों ने गाली गलौज और मारपीट भी किया मंडई में चार गाय गौशाला से पालन के लिए लाया हुआ था उन चारों सहित कुछ और गायों को भी लोग मेरी मंडई से छोड़कर भगा दिए तहरीर पर रौनापार पुलिस ने दो पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है। रौनापार थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment