Sunday, January 12, 2025

बस चालक सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

बस चालक सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

पति ने पत्नी का बैग चोरी करने और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर पति ने तहरीर देकर निजी बस चालक व परिचालक पर बैग चोरी करने व दुर्व्यवहार का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने बस चालक सहित चार पर दर्ज किया मुकदमा। शेषनाथ पटेल पुत्र रामचंद्र पटेल निवासी रसूलपुर बैजाबारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अनीता पटेल जो अयोध्या में स्थित श्रीराम राजकीय अस्पताल पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं अपनी दिव्यांग पुत्री अनन्या के साथ 25 नवंबर वर्ष 2024 को आजमगढ़ से निजी बस पर सवार हुई बस चालक व परिचालक ने उनका बैग अपने पास आगे रख लिया और लाटघाट बाजार में धक्का देकर उतार दिया और बैग नहीं दिया जिसकी तहरीर जीयनपुर कोतवाली पर दी। पर कोई कारवाई नहीं हुई वहीं निजी बस चालक पप्पू सोनकर और परिचालक जयराम यादव और उनके साथ दो संजय यादव और राम यादव पर बैग चोरी करने की आशंका व्यक्त की उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बस चालक सहित चार पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303/2 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment