जिलाधिकारी ने सगड़ी वेयर हाउस का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने सगड़ी वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर निर्मित वेयर हाउस का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण निर्वाचन कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।शनिवार को दिन में 3:00 बजे जिलाधिकारी नवनीत चहल ने सगड़ी तहसील पर निर्मित वेयर हाउस का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य द्वार का ताला खोलकर सीसी कैमरा सहित परिसर की साफ सफाई व सुरक्षा के साथ तैनात कर्मचारियों के विषय में विस्तृत जानकारी उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार से ली वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को साफ सफाई सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद, नायब तहसीलदार संजय राय सहित निर्वाचन लालजी श्रीवास्तव,रविंद्र यादव,संतोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment