Thursday, January 23, 2025

जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों के साथ की बैठक।

जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों के साथ की बैठक।

बैठक कर कस्बा में सीसी कैमरा लगवाने के लिए किया प्रेरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर व्यापारियों के साथ जीयनपुर कोतवाल ने की बैठक कस्बा में सीसी कैमरा लगवाने के लिए किया प्रेरित। गुरुवार की शाम 4:00 बजे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की जिसमें जीयनपुर कस्बा में उच्च गुणवत्ता युक्त नाइट विजन के सीसी कैमरा चिन्हित स्थानों पर लगाने के व्यापारियों से जानकारी ली और सुझाव मांगे इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव व्यापारी मनीष चौरसिया डब्लू गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं व्यापारियों ने अपने-अपने विचार रखें और कोतवाल को सीसी कैमरा लगवाने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र मिश्रा सभासद फुला मुन्ना यादव जीयनपुर कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक व दर्जनों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment