आधा दर्जन जन सेवा केंद्र पर किसान रजिस्ट्री के कार्य का तहसीलदार सगड़ी ने किया निरीक्षण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन जन सेवा केंद्र पर किसान रजिस्ट्री का तहसीलदार सगड़ी ने किया निरीक्षण वहीं तेजी के साथ किसानों से रजिस्ट्री करने के लिए की अपील। मंगलवार को सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने आधा दर्जन जन सेवा केंद्र पर चल रही किसानों की रजिस्ट्री जिसमें लाटघाट, कांखभार, महुला,गांगेपुर,रौनापार आदि जनसेवा केंद्र पर हो रही किसानों की रजिस्ट्री की प्रगति का निरीक्षण किया इस दौरान तेजी के साथ जन सेवा केंद्र संचालकों से किसानों की रजिस्ट्री करने के लिए निर्देशित किया। वहीं किसानों से रजिस्ट्री करने की अपील की सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि शान द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसान रजिस्ट्री से निर्मित यूनिक कार्ड से किया जाएगा तेजी के साथ किस रजिस्ट्री करा लें वरना प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की अगली किस्त से वंचित हो जाएंगे वहीं अजमतगढ़ ब्लॉक के कृषि कार्यालय पर तेजी के साथ किसानों की रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। वहीं गांव-गांव भी राजस्व टीम के साथ कृषि विभाग की टीम भी किसानों की रजिस्ट्री करने में लगी हुई है जिससे कि किसान लाभ से वंचित न होने पाए। वही ऑडियो कृषि प्रदीप यादव ने बताया कि किसान रजिस्ट्री के सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment