भारत की एक मात्र पैरा तैराक जिया राय ने छठवीं बार जीता गोल्ड मेडल।
जिया राय राष्ट्रीय पैरा तैराकी में छठवीं बार जीता गोल्ड रचा इतिहास।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी प्रसिद्ध पैरा तैराक आजमगढ़ की बिटिया जिया राय ने राष्ट्रीय ओपन पैरा तैराकी में जिया राय ने राष्ट्रीय स्तर पर छठवीं बार गोल्ड मेडल जितने का बनाया रिकॉर्ड जीता गोल्ड मेडल। जिया राय नेशनल ओपन पैरा सी स्विमिंग चैंपियनशिप - 2025 में 05 किलोमीटर स्पर्धा में टीम महाराष्ट्र की तरफ से हिस्सा लिया नेशनल ओपन सी स्विमिंग चैंपियनशिप 04 जनवरी - 05 जनवरी 25 तक पोरबंदर, गुजरात में आयोजित की गई आयोजन भारतीय तैराकी महासंघ की देखरेख में श्रीराम सी स्विमिंग क्लब द्वारा आयोजित किया गया जिया राय ने वर्ष 2019 से लगातार पांच वर्षों तक 05 किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी है वहीं जिया राय ने राष्ट्रीय ओपन पैरा तैराकी में शनिवार की शाम को राष्ट्रीय स्तर प्रथम स्थान हासिल किया वही महाराष्ट्र के लिए जिया राय ने गोल्ड मेडल जीता इस दौरान जिया राय ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया भारत की पहली महिला पैरा तैराक जिसने छठवीं बार गोल्ड मेडल जितने का कार्य किया जिया राय के इस कारनामे से आजमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बिटिया की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।वहीं गांव व क्षेत्र में उपलब्धि की सूचना पर लोगों में हर्ष व्याप्त हैं। उनके चाचा विपिन राय उनकी इस उपलब्धि पर फूले नहीं रहे हैं और उनके पिता व कोच मदन राय ने बताया कि जिया राय का सपना ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जितना हैं।विदित हो उन्होंने 28 जुलाई 24 को इंग्लैंड से फ्रांस तक की 34 किलोमीटर की दूरी वाले दुनिया के सबसे कठिन इंग्लिश चैनल को 17 घंटे और 25 मिनट में पार किया। इस उपलब्धि के साथ, वह इंग्लिश चैनल को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की सबसे तेज़ महिला पैरा तैराक बन गईं।उल्लेखनीय रूप से, चैनल स्विमिंग के 150 साल के इतिहास में जिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार से पीड़ित पहली लड़की है।जिया राय को पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबी) - 2022,उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021 सहित स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) पुरस्कार और डॉ.टेम्पल ग्रैंडिन अवार्ड (यूएसए) प्राप्त कर चुकी है।
No comments:
Post a Comment