जिया राय राष्ट्रीय ओपन तैराकी में लेंगी हिस्सा।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल पर जिया राय की नजर।
वर्ष 2019 से अब तक राष्ट्रीय तैराकी में गोल्ड मेडल रहीं हैं विजेता।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी प्रसिद्ध पैरा तैराक आजमगढ़ की बिटिया जिया राय राष्ट्रीय ओपन तैराकी में लेंगी हिस्सा जिया राय राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल पर जिया राय की नजर वर्ष 2019 से अब तक राष्ट्रीय तैराकी में जीत चुकी है गोल्ड मेडल। जिया राय नेशनल ओपन सी स्विमिंग चैंपियनशिप-2025 में 05 किलोमीटर स्पर्धा में टीम महाराष्ट्र की तरफ से हिस्सा लेंगी नेशनल ओपन सी स्विमिंग चैंपियनशिप 04 जनवरी-05 जनवरी 25 तक पोरबंदर, गुजरात में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन भारतीय तैराकी महासंघ की देखरेख में श्रीराम सी स्विमिंग क्लब द्वारा आयोजित किया जाता है।जिया राय ने वर्ष 2019 से लगातार पांच वर्षों तक 05 किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं जिया राय राष्ट्रीय ओपन तैराकी को लेकर अपने कोच व पिता मदन राय की गाइड लाइन पर अभ्यास में कड़ी मेहनत कर रही छठवीं बार राष्ट्रीय ओपन तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल पर जिया राय की नजर है हाल ही में,उन्होंने 28 जुलाई 24 को इंग्लैंड से फ्रांस तक की 34 किलोमीटर की दूरी वाले दुनिया के सबसे कठिन इंग्लिश चैनल को 17 घंटे और 25 मिनट में पार किया। इस उपलब्धि के साथ,वह इंग्लिश चैनल को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की सबसे तेज़ महिला पैरा तैराक बन गईं।उल्लेखनीय रूप से,चैनल स्विमिंग के 150 साल के इतिहास में,जिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार से पीड़ित पहली लड़की है।जिया राय को पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबी) - 2022,उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021 सहित स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) पुरस्कार और डॉ.टेम्पल ग्रैंडिन अवार्ड (यूएसए) प्राप्त कर चुकी है।
No comments:
Post a Comment