Friday, January 24, 2025

सगड़ी विधानसभा में शासन से 91 संपर्क मार्गों की मंजूरी।

सगड़ी विधानसभा में शासन से 91 संपर्क मार्गों की मंजूरी।

सड़कों के निर्माण से आवागमन में दूर होगी कठिनाइयां 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में 91संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने लगभग 10 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग ने इसके निमित्त निविदा भी आमंत्रित की है। दो माह के अंदर ही इस कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश भी जारी किया गया है। संपर्क मार्गों के निर्माण से आवागमन में आने वाली दुश्वारियां काफी कम हो जाएगी।सगड़ी विधानसभा का अधिकांश हिस्सा देवारांचल में पड़ता है।जहां की सड़क काफी जर्जर हैं।सरयू नदी में बाढ़ आने से तमाम संपर्क मार्ग कट कर नदी की धारा में विलीन हो जाते हैं। ऐसे में लोगों का अपने घरों तक पहुंचाना काफी दुष्कर हो जाता है। पिछले एक दशक से सगड़ी विधानसभा के संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गिट्टियां उभर गई है। एक से दो फीट के गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी मांग उठाई। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने इस परेशानी से क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया। 
संज्ञान लेकर विधायक एच एन सिंह पटेल ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। जिसके चलते शासन ने इस क्षेत्र की अमुवारी नरायणपुर संपर्क मार्ग, महावतगढ़ चकिया,मुबारकपुर जोल्हापुर,बेरमा लिंक मार्ग, मानिकपुर संपर्क मार्ग,कंजरा दिलशादपुर,रौनापार त्रिमुहानी मार्ग,काखभार बनकटिया, इशरापार भरौली,महुला काखभार,लखमी रोहुवार,रौनापार महुला, डिगवनिया महुला,छपरा, अजमतगढ़,अराजी देवारा नैनीजोर,बेलसर जमीन बेलसर सहित 91 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड रुपए स्वीकृत किया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए 10 जनवरी 2025 को निविदा भी आमंत्रित की गई है। टेंडर स्वीकृत होने के दो माह के अंदर ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment