विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ के नई जिला कार्यकारिणी की बैठक जीयनपुर में हुई।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर विश्व हिंदू महासंघ आर्यमगढ़ के नई जिला कार्यकारिणी की बैठक नगर पंचायत जीयनपुर में सौरभ प्रजापति के आवास पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भोजपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कोर कमेटी की प्रथम बैठक कराई गई।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और बाबू जी भिखारी प्रजापति के जन्मदिन की संघ के द्वारा बधाई दी गई। जिसमें गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धृष्टद्युम्न प्रजापति ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और विश्व हिन्दू संगठन जनपद आर्यमगढ़ में निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है और हिन्दू हितों के लिए हर सुख-दुख में साथ खड़ा है। संगठन का मूल उद्देश्य है कि गौ माता की रक्षा और संगठन को मजबूत बनानें के साथ-साथ हिंदू धर्म की रक्षा करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। इस दौरान शुभम राय,सुधीर सिंह,प्रमोद यादव,अंकित प्रजापति, दीपक वर्मा,तेज नारायण सिंह,सुमन सिंह, अशोक साहनी,राघवेंद्र निषाद,सत्य बरनवाल,बृजेश यादव,राजू विश्वकर्मा,राजा बाबू प्रजापति,अजीत प्रजापति,सौरभ प्रजापति,जयप्रकाश सोनकर,विशाल माली,काशीनाथ सिंह,जितेंद्र प्रजापति आदि लोग
मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment