लोन पास के लिए लिया रिश्वत महिला ने कोतवाली पर दी तहरीर।
प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक पर 12500 रुपये लेकर लोन पास नहीं करने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर लगाया आरोप प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक ने लोन पास कराने के लिए 12500 रुपए ली रिश्वत लोन नहीं पास कराने का लगाया आरोप। जीयनपुर नगर पंचायत के समता नगर निवासी सोनम पत्नी संजय सोनकर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर जीयनपुर कस्बा में स्थित सुगम्या फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर शिवपूजन यादव पुत्र अज्ञात पर लोन पास कराने के नाम पर 12500 रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया महिला ने बताया कि 18 जनवरी दिन शनिवार को दिन में 12:30 बजे प्रबंधक के द्वारा लोन पास करने के नाम पर 12500 रुपए लिए गए और लोन नहीं पास होने पर पैसा मांगने पर आनाकानी करने का प्रबंधक पर आरोप लगाया वहीं गुरुवार की शाम को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने की गुहार लगाई जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त घटना की जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment