Saturday, January 18, 2025

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 3785 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 3785 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित।

1452 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी  प्रवेश परीक्षा।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 5237 ने किया था आवेदन। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा हुई आयोजित 3785 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित1452ने छोड़ी परीक्षा कुल 5237 ने किया था आवेदन। जीयनपुर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा नवोदय समिति के द्वारा शनिवार की सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आजमगढ़ जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन लिए गए जिनमें कुल 5237 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिनका आज शनिवार को आजमगढ़ जनपद के सात परीक्षा केंद्र शिब्ली कॉलेज 926 परीक्षार्थी,जीजीआईसी 401, जीडी ग्लोबल 1027, अग्रसेन 446, चिल्ड्रेन हायर सेकंडरी स्कूल 535, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी 985, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर 917 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। सुबह 11:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 6 प्रवेश के परीक्षा के लिए केंद्रों पर परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा कराई गई प्रत्येक केंद्र पर डायट के प्रवक्ता पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए रहे वही जिला पर्यवेक्षक के रूप में एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा व नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ शशिकांत राय ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के भ्रमण करते रहे। कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में कुल 3785 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। वहीं 1452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन के साथ केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा वहीं नवोदय प्राचार्य शशिकांत राय ने बताया कि 80 सीटों के सापेक्ष 3785 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम के बाद सफल छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment