जमसर गांव में खंड विकास अधिकारी व प्रमुख प्रतिनिधि ने चौपाल लगा कम्बल किया वितरित।
चौपाल लगाकर शासन की नीतियों की दी जानकारी।
चौपाल लगा 450 गरीब महिलाओं को कंबल किया वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास के जमसर गांव में खंड विकास अधिकारी व प्रमुख प्रतिनिधि ने लगाई चौपाल चौपाल लगाकर शासन की नीतियों की दी जानकारी सैकड़ो गरीबों को वितरित किया कंबल। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे जमसर गांव के सचिवालय पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई।जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ने शान द्वारा संचालित नीतियों की जानकारी दी वहीं जॉब कार्ड, फैमिली कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों का फॉर्म भरा गया वहीं गांव के विकास की रूप रेखा सचिव अभिषेक प्रभाकर ने सभी के सामने रखा इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनीराम के द्वारा बढ़ी ठंड व गलन को देखते हुए गांव के 450 गरीब महिलाओं व पुरुषों को क्रमशः प्रमुख प्रतिनिधि व खंड विकास अधिकारी के हाथों कंबल वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कृषि एडीओ प्रदीप यादव,सहायक राजकुमार यादव,पंचायत सहायक आकांक्षा राय, विनेश,राहुल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण
महिला व पुरुष मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment