Saturday, January 25, 2025

सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक हुआ मतदाता दिवस का आयोजन।

सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक हुआ मतदाता दिवस का आयोजन।

मतदाता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम।

मतदाता दिवस पर निर्वाचन कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक हुआ मतदाता दिवस का आयोजन मतदाता दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम निर्वाचन कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर उपजिलाधिकारी ने किया सम्मानित।शनिवार को सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील पर मतदाता दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान जूनियर विद्यालय जीयनपुर व कस्तूरबा विद्यालय अजमतगढ़ की छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया वहीं सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के निर्वाचन कर्मचारियों को उपजिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान निर्वाचन कर्मचारियों ने मतदाता दिवस पर बैच लगाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार,तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार संजय राय को सम्मानित किया उपजिलाधिकारी ने मतदाता दिवस मतदाता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से लाल जी श्रीवास्तव रविंद्र यादव संतोष यादव सहित निर्वाचन के दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment