शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज,आरोपित गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्जकर उसे जीयनपुर स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।रौनापार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ अमर सिंह निवासी रानीपुर रजमो थाना गंभीरपुर शादी का झांसा देकर 6 माह से दुष्कर्म कर रहा था। गुरुवार को उसने युवती को बहला फुलाया कर जीयनपुर बुलाया और ढाबे में कमरा बुक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से इसकी जानकारी स्वजनों को हो गई। लोग मौके पर पहुंच गए। 112 नंबर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक और युवती को ढाबे से पड़कर थाने लाई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment