Tuesday, January 7, 2025

शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद के पिता राजनाथ यादव को किया सम्मानित।

शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद के पिता को किया सम्मानित। 

कारगिल शहीद के पिता को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर निवासी कारगिल शहीद राम समुझ यादव के पिता को शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मानित किया मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुए पिता कहा पुत्र के बलिदान पर गौरवान्वित है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर निवासी किसान राजनाथ यादव व प्रतापी देवी के बड़े पुत्र 30 अगस्त 1977 को पैदा हुए रामसमुझ यादव बचपन से ही देश की सेवा के जज्बे के साथ मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा के बाद गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी से स्नातक की परीक्षा पास कर वर्ष 1997 में सेना के तेरह कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए प्रशिक्षण के बाद जिनकी पहली तैनाती सियाचिन ग्लेशियर पर हुई वहीं वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान 30 अगस्त 1999 को देश के लिए वीरता पूर्वक युद्ध करते हुए तुरतुक 5685 पहाड़ी जिस पर पाकिस्तान के सैनिकों ने कब्जा कर लिया था को मुक्त करते हुए शहीद हो गए। उनके बलिदान पर पूरा परिवार जनपद व प्रदेश गौरवान्वित रहता है वहीं प्रतिवर्ष उनके भाई प्रमोद यादव के द्वारा उनकी शहादत दिवस पर शहीद मेला का आयोजन किया जाता है। वहीं सोमवार को आजमगढ़ जनपद के कारगिल शहीद राम समुझ यादव के पिता राजनाथ यादव को लखनऊ में समारोह पूर्वक शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जिससे नथ्थूपुर ही नहीं बल्कि पूरा जनपद उनके बलिदान पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं सम्मान से गदगद उनके पिता राजनाथ यादव ने कहा कि पुत्र के बलिदान पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वहीं उनकी माता प्रतापी देवी और भाई प्रमोद यादव ने सम्मानित होने पर खुशी का इजहार किया।

No comments:

Post a Comment