Sunday, January 5, 2025

नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर कराया गर्भपात आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर कराया गर्भपात आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी नाबालिक छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का लगाया आरोप शादी से किया इंकार जीयनपुर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को किया गिरफ्तार। शनिवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी नाबालिक छात्रा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही भुपेंद्र उर्फ चंदू पटेल पुत्र परमहंस उर्फ मुन्ना सिंह पटेल निवासी बलुआ थाना जीयनपुर उम्र 24 वर्ष करीब दो वर्ष पूर्व  पढ़ने के लिये किसान इण्टर कालेज मुजार सुरैना जाते समय रास्ते में ही पुल पर मुझे जबरन पकड़ा और मेरे साथ गलत काम किया और बोला कि किसी को बताओगी तो तुम्हे जान से मार दुंगा दिसम्बर 2024 में भुपेंद्र से गर्भवती हो गयी जब इसकी जानकारी मुझे हुई तो मैने भुपेंद्र को बताया तो उसने मुझे गर्भपात की दवा 28 दिसम्बर को जबरन खिलाकर गर्भपात करा दिया और 30 दिसम्बर को शादी करने के लिए कहा तो भुपेन्द्र ने मुझे भद्दी भद्दी जाति सूचक गाली देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 323/504/506/376/313 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट व धारा 3(1)द/3(1)ध /3(2) 5 SC/ST ACT विरूद्ध भुपेंद्र उर्फ चंदू पटेल पुत्र परमहंस उर्फ मुन्ना सिंह पटेल निवासी बलुआ थाना जीयनपुर पर पंजीकृत कर जांच लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान को सौंप दी रविवार की सुबह 9:15 मिनट पर घर के पास से लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment