जीयनपुर में पूर्व विधायक की मनाई गई 41 वीं पुण्यतिथि।
माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित।
पूर्व विधायक कामरेड नर्वदेश्वर लाल की श्रंद्धाजलि सभा में जूटे कामरेड।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक कामरेड नर्वदेश्वर लाल की मनाई गई 41 वीं पुण्यतिथि माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन श्रद्धांजलि सभा में जुटे कामरेड।जीयनपुर कस्बा के मुबारकपुर तिराहे पर शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे पूर्व विधायक कामरेड नर्वदेश्वर लाल की प्रतिमा पर दर्जनों की संख्या में जुटे कामरेड ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा की जिसकी अध्यक्षता मंगल देव यादव संगठन मंत्री आजमगढ़ ने किया वहीं श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्यामा प्रसाद ने किया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में इम्तियाज बेग विधानसभा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पूर्व विधायक कामरेड नर्वदेश्वर लाल को नमन कर उनके पद चिन्हों पर चलने का कामरेड़ों को संकल्प दिलाया और कहा कि वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों से बेरोजगारी व महंगाई का दंश झेलना पड़ा रहा है। विदित हो पूर्व विधायक नर्वदेश्वर लाल तीन जनवरी 1982 में निधन हो गया जो सगड़ी विधानसभा के सन 67 में विधायक चुने गए रहे तबसे लेकर अब तक प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होता रहा है।इस दौरान श्रंद्धाजलि सभा में मुख्य रूप से खरपत्तू राजभर, जानकी मोर्य,श्यामा प्रसाद शर्मा, बांके निषाद,सुभाष यादव, रामजीत सहित दर्जनों की संख्या में कामरेड मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment