सेंट जेवियर्स विद्यालय पर आयोजित हुआ एन टी ए परीक्षा।
720 छात्र-छात्राओं में से 197 छात्र-छात्राएं रहे अनुपस्थित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेंट जेवियर्स जीयनपुर विद्यालय पर हाई कोर्ट ग्रुप सी एनटीए परीक्षा का हुआ आयोजन 720 छात्र छात्राओं में से 197 रहे अनुपस्थित। जीयनपुर कस्बा में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सेंट जेवियर्स विद्यालय पर जनपद न्यायालय की चार विभिन्न श्रेणियां के लिए स्टाफ की परीक्षा एन टी ए का आयोजन शनिवार और रविवार को दो पालियों में किया गया सुबह 10 से लेकर 12:00 तक और शाम को 3:00 बजे से लेकर 4:30 तक परीक्षा के आयोजन किया गया है जिसमें शनिवार को सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर शाम की पाली में परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा इस दौरान जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ द्वार पर मौजूद रहे वहीं मुख्य द्वार के अंदर बच्चों को 2:00 बजे से जांच कर लेना शुरू कर दिया गया सेंट जेवियर्स विद्यालय पर 30 कक्षाओं में परीक्षा कराई गई प्रत्येक कक्षा में सीसी कैमरे लगाए गये रहे जिससे निगरानी की जाती रही वहीं केंद्र व्यवस्थापक के रूप में सत्येंद्र प्रताप डायट प्रवक्ता के रूप में तैनात रहे सेंट जेवियर्स प्राचार्य संजय राय ने बताया कि 720 परीक्षार्थियों में से 197 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा।
No comments:
Post a Comment