Saturday, January 11, 2025

गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने पैतृक आवास पर लगभग एक हजार गरीबों को कंबल किया वितरित।

गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने पैतृक आवास पर लगभग एक हजार गरीबों को कंबल किया वितरित।

ठंडक में कंबल पाकर ग्रामीणों में खुशी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर गांव में विहिप गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष ने पैतृक निवास स्थान पर लगभग एक हजार ग्रामीणों को कंबल किया वितरित ठंडक में कंबल पाकर गरीब महिलाओं व पुरुषों के चेहरे खिले। शनिवार की सुबह 9:00 बजे से दिन भर विहत गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय उर्फ सोनू राय अपने पैतृक आवास जमसर गांव में ठंडक मौसम को देखते हुए आसपास के जमसर महादेवा, नरईपुर, लुचूई,खांड,तरौका, मुहम्मदपुर,चौकों सहित अन्य स्थानों से ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अपनी माता तारा देवी के हाथों कर कम्बल वितरित किया इस दौरान ठंडक के मौसम में ठंड से बचाव के लिए कम्बल पाकर गरीब महिलाओं व पुरुषों चेहरे खिल उठे वहीं लोगों ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना की इस दौरान मुख्य रूप से रामाश्रय राय नेता, हरिश्चंद्र राय,रामकेश सिंह पटेल,सुभाष यादव,चंद्रभुज राम, मन्नू राय, राजा राय सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment