पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत परिवार में मचा कोहराम।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के निवासी वृद्ध की पोखरी में डूबने से मौत परिवार में मचा कोहराम परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
गुरुवार को बरडीहा गांव निवासी वृद्ध रामबचन साहनी पुत्र झगरु साहनी उम्र 65 वर्ष गांव के सिवान में ग्राम प्रधान छोटेलाल की पोखरी पर मछली पालन का प्रतिदिन रखवाली करने का कार्य करते थे रोज की भांति रखवाली करने के लिए बुधवार की रात्रि में गए हुए थे गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पोखरी में शव देखा तो परिजनों को सूचित किया मौके पर पहुंचकर परिजनों ने रौनापार पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं ग्रामीण पोखरी में पैर फिसलने से डूबने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतक राम बच्चन साहनी के पास एक पुत्र सम्भारू प्रसाद साहनी है। मौत की सूचना पर उनकी पत्नी सुखिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment