Tuesday, July 6, 2021

पलिया प्रकरण मामले में राैनापार थाना प्रभारी लाइन हाजिर।

पलिया प्रकरण मामले में राैनापार थाना प्रभारी लाइन हाजिर।

डीएम और एसपी पहुंचे पलिया गांव कांग्रेसियों और परिजनों संग वार्ताकर धरना कराया समाप्त।

उपजिलाधिकारी लालगंज पलिया गांव प्रकरण मामलें का करेंगे जांच।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना के पलिया गांव में हुई घटना को जिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह व आजमगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व ग्राम प्रधान के परिवारजनों की मांग पर थाना प्रभारी रौनापार तारकेश्वर राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच करने के लिए उपजिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव को नामित किया गया है। रौनापार थाना के पलिया गांव में ग्राम प्रधान पति मुन्ना पासवान और पुलिस के बीच मारपीट हुई थी। प्रधान पति सहित सैकड़ों लोगों पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी। जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह और जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और पार्टी के पदाधिकारी धरना पर बैठे थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के परिजनो और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष से बातचीत की। उन लोगों की मांग थी कि थाना प्रभारी रौनापार को हटाया जाए व प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने धरना समाप्त कर दिया।

No comments:

Post a Comment