जीयनपुर कोतवाली से महज 300 कदम की दूरी चौक से सुपर बाइक चोरी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के मेंन चौक से सोमवार शाम 5:30 बजे बीएसएफ जवान की सुपर बाइक चोरी थाने पर तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने एक दिन बाद आने की बात कहकर हटा दिया।जबकि नत्थू पुर अंजान शहीद में 5 जुलाई को रविकांत यादव पुत्र फूलचंद की दरवाजे से ब्लोरो वाहन चोरी हुआ पर अबतक मुकदमा दर्ज नही किया गया।
जानकारी के अनुसार शिव कुमार पुत्र श्यामू यादव निवासी मोहम्मदपुर कोंड़रा आजमगढ़ शहर से वापस अपने घर आ रहे थे कि जीयनपुर चौक पर रुक कर केक का पाउडर सोमवार शाम 5:30 बजे लेने लगे तबतक सड़क किनारे खड़ी सुपर बाइक चोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने जीयनपुर थाने पर तहरीर दे दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है। वही जीयनपुर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर जब बाइक चोरी हो जा रही है तो वही पीड़ितों को दौड़ाया जा रहा है। इससे पहले भी नथ्थूपुर अंजान शहीद में एक बोलेरो गाड़ी मकान के बाहर से चोर उठा ले गए अभी तक पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है।जबकि मंगलवार को भी दोनो पीड़ितों का मुकदमा दर्ज नही किया गया । वही कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी से लेकर तुल्लू पंप नकद जानी की घटनाएं हो चुकी हैं पर हर मामले में पुलिस पीड़ितों को दौड़ा रही है और मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है जिससे पीड़ितों को न्याय जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि समस्त पीड़ितों के मुकदमे दर्ज किए जाएं पर जीयनपुर कोतवाली में इन दिनों मात्र दलालों की चांदी कट रही है।
No comments:
Post a Comment