भाभी से अवैध संबंध में पति ने पत्नी की हत्या कर दी लड़की के भाई ने लगाया आरोप।
पानी में डूबा कर बहन को मारने का भाई ने हत्या का लगाया आरोप।
पुत्री की मौत से मायके में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी पट्टी गांव में रात्रि 9:00 बजे विवाहिता की मौत छोटे भाई ने लगाया अवैध संबंध के कारण बहन की पानी में डूबा कर हत्या करने का आरोप। थाने में दी तहरीर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए।
जानकारी के अनुसार दुर्गाशा पुत्री मुन्नर राजभर उम्र 30 साल निवासी भुवना बुजुर्ग की लड़की की शादी साल 2010 में सूर्यभान पुत्र हरीलाल निवासी मेहंदी पट्टी से धूमधाम से विवाह हुआ था। शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे मायके पक्ष को लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो मौके से सभी घर के लोग फरार हो गए थे। और वही उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं जुलाई 23/7/2021 को जीयनपुर थाने में मारपीट की सूचना दी गई थी। जिसमें उसके पति सूर्यभान का शांति भंग में चालान भी हुआ था। रात्रि में मौत के उपरांत उसके छोटे भाई रामविनय ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहन के पति सूर्यभान और उसकी भाभी बिंदु पत्नी उदयभान माता देवराजजी पत्नी हरिलाल ने उसकी बहन को मारपीट कर पानी में डूबोकर भाभी से अवैध संबंध के कारण हत्या कर दी गई। वही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतका दुर्गाशा के पास 3 पुत्र हैं सूरज उम्र 7 साल, रोशनी उम्र 5 साल, सुजीत उम्र 2 साल है। वही जैसे ही मायके वालों को मौत की सुचना मििली उसके पिता मुन्नर राजभर माता बारामती देवी और भाभी अनीता और बहन माया का रो रो कर बुरा हाल था। वही दर्जनों की संख्या में जीयनपुर थाने पर महिलायें और पुरुष पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की लगाई गुहार।
No comments:
Post a Comment