Monday, July 12, 2021

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के  रजादेपुर चौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आजमगढ़ जनपद के गोधरा गांव में दलित पंचायत में सोमवार को जाते समय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजादेपुर बाजार में दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का अजीत राय जिला महा सचिव व पीसीसी सदस्य महताब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा सुबह 10:00 बजे से ही कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे और दोपहर 1:00 बजे तक दर्जनो कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए भीड़ लग गई।
दोपहर को जब वह रजादेपुर पहुंचे तो जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया और उसके बाद उनका काफिला अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गया। इस दौरान स्वागतकर्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ,इंदल सिंह, मुकेश राय, राना खातून,प्रमोद कुमार सिंह, आशुतोष,अरबिंद जैसवार, मोहमद तहसीम,आशुतोष द्विवेदी अनुराग विश्वकर्मा, पवारु चौहान, विजयी राजभर, राजू मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment