Monday, July 5, 2021

पीड़ित परिवारों से मिलकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया न्याय का भरोसा।

पीड़ित परिवारों से मिलकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया न्याय का भरोसा।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना।

कांग्रेस के धरना के समर्थन से घबरा रही पुलिस।

धरने के समर्थन में बैठे कांग्रेसियों ने किया हंगामा।

ग्रामीणों के आरोपों की हकीकत जानने पहुंचे उपजिलाधिकारी सगड़ी।

जिलाधिकारी को मौके की रिपोर्ट सौंपेंगे उपजिलाधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को शुरू हुआ महिलाओं द्वारा धरना सोमवार तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह एवं संगठन सचिव अनिल यादव धरने पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जबतक इस परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तबतक यह धरना कांग्रेस के समर्थन से जारी रहेगा एवं उन्होंने परिवार के लोगों को पुलिस द्वारा तोड़फोड़ और लूटपाट आज का मुआवजा दिलाने का भरोसा देते हुए पीड़ित परिवारों पर दर्ज पुलिस उत्पीड़न एवं दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेना ही पड़ेगा जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम सभी लोग इसी स्थान पर धरने का समर्थन करते रहेंगे और धरना तबतक नहीं उठाया जाएगा जबतक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता वहीं कांग्रेस के समर्थन एवं अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा धरना का समर्थन करने से पुलिस भी अब घबराने लगी है। जबकि रविवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह,आजाद समाज पार्टी के एहसान खान और भीम आर्मी के स्थानीय सदस्यों के शामिल होने से यह मामला तूल पकड़ लिया है। सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही पलिया गांव की महिलाओं द्वारा पुलिस पर तोड़फोड़ लूटपाट और दुर्व्यवहार की जमीनी हकीकत जानने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार एव सीओ सगड़ी गोपाल स्वरूप बाजपेयी सोमवार को दोपहर में मौके पर पहुंचे और कई महिलाओं के बयान लिए। टूटे मकानों और क्षतिग्रस्त की गई सामग्रियों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मैंने मौके की हकीकत सुनी और जानी है इस सारी बातों से जिलाधिकारी को आज ही अवगत कराऊंगा उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस द्वारा जो मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी जांच किसी अन्य विभाग से कराने की मांग की गई है। मौके पर उपस्थित सीओ सगड़ी गोपाल स्वरूप बाजपेई ने धरने पर बैठी महिलाओं को आश्वासन दिया की किसी तरह का कोई उत्पीड़न नहीं होगा और जांच भी दूसरे जांच अधिकारी से कराई जाएगी।
 
वही 29 जून को पलिया गांव के मंगरी बाजार में दो पक्षों की मारपीट की खबर पर रौनापार थाने के दो सिपाही पहुंचे थे। वहां बातचीत चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रधान और सिपाहियों के बीच में तू तू मैं मै होने लगी। एक सिपाही ने प्रधान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को जमकर पीट दिया। आरोपित है कि इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने रात में गांव में कई मकानों की तोड़फोड़ की।ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे और गांव में हुई तोड़फोड़ और पुलिस की ज्यादती को लेकर गांव की महिलाएं शनिवार को धरने पर बैठ गए गई। रविवार को इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्वयं धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों के धरने पर बैठ जाने से मामला पूरी तरह से गरमा गया है। सोमवार को भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पलिया गांव पहुंचे और धरने पर बैठ गए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा देते हुए यह भी कहा कि जल्द ही प्रियंका गांधी भी यहां मौके पर आएंगी यहां की पूरी घटना से उनको अवगत करा दिया गया है। जिससे वह बिफर गई हैं और उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने इस कार्रवाई को घोर निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इस दौरान मौके पर अनिल यादव प्रदेश सचिव प्रभारी आजमगढ़, प्रदेश सचिव शमशाद अहमद, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मला भारती, अजीत राय, मुकेश राय, पूर्णमासी प्रजापति, एहसान खान  आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता एवं भारी संख्या में भीम आर्मी के लोग धरना पर उपस्थित हैं धरने पर जिस तरह से पुलिस के खिलाफ अन्य पार्टियां जुड़ती जा रही हैं उससे पुलिस भी अब घबराने लगी है।

No comments:

Post a Comment