बिलरियागंज में 22 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या।
मौके पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार पुलिया के समीप बाग में 22 वर्षीय युवक को चार पांच चाकु व गला रेत कर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार 3:00 बजे के लगभग 28 वर्षीय युवक की मधनापार पुलिया के समीप स्थित बाग में युवक की हत्या कर दी गई बताया गया कि युवक को खिला पिला कर मधनापार पुलिया के समीप चाकू मारा गया वहीं उक्त युवक मौत के घाट उतारने वालों के साथ हाथापाई भी किया। अज्ञात लोगों ने उसकी गला काट कर हत्या कर फरार हो गये जब गांव के लोगों को पता चला तो उन्होंने स्थानीय थाना
बिलरियागंज को सुचना दी थाना प्रभारी बिलरियागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर वहां से एक रामपुरी चाकू और एक मोटरसाइकिल बाईक बरामद किया और बताया कि मृतक युवक के पाकेट से मिली मोबाइल फोन जीयनपुर के आस पास का इसका लोकशन मिल रहा है। फिलहाल फोरेंसिक टीम बुलाई गई है और तीन चार की संख्या मे वहां पुलिस लगाई गई है। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी गडेरुवा थाना जीयनपुर बताया गया। परिजनों ने बताया कि घर से निकला था पटवध के लिए कालेज से प्रवेश पत्र लेने के लिए मृतक आई टी आई का छात्र था। वह अपनी बाइक से अपने चाचा को आजमगढ़ छोड़कर मालटारी बाजार तक आया फिर मधनापार घटनास्थल तक कैसे पहुंचा इस बात का अभी भी रहस्य बना हुआ है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वही बिलरियागंज पुलिस जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment