तथ्य छुपाकर शादी करने एव बंधक बनाकर मारने पीटने एव बाल काटने का लगया आरोप।
पीड़ित महिला के समर्थन में उतरी नारी शक्ति संस्थान संगठन।
महिला ने थाने पर तहरीर देकर ससुर, देवर व उनकी पत्नी पर पीड़ित करने का लगाया आरोप।
महिला का बाल छिल कर महीना भर कमरे बंद कर मारने पीटने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढा निवासी महिला ने ससुराल के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप ससुर,देवर व देवरानी पर आरोप लगाया कि बाल छिल कर महीने भर कमरे में बंद कर 15 दिन तक मारने पीटने और सुबह चाय और बिस्किट देकर रखते थे। पीड़ित महिला नारी शक्ति संस्थान संगठन की सचिव डॉक्टर पूनम तिवारी के पास पहुंची और पीड़ित महिला को लेकर संगठन के दर्जनों महिलाओं ने जीयनपुर थाने में पहुंचकर पीड़ित महिला की तरफ से तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। जीयनपुर थाना प्रभारी हिमेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें दो दिन बाद थाने पर बुलाते हुए जांच कर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। वही पीड़ित महिला सुनीता यादव का विवाह 2002 में टेकनगाढा गांव निवासी उमेश यादव से हुआ था। जो मानसिक रूप से कमजोर हैं ।उनके पास 2 बच्चे हैं बड़ा पुत्र कृष उम्र 15 साल और एक बेटी सृष्टि उम्र 13 साल है। शादी के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से शादी पूरा तथ्य छिपाकर कर दिया था जिससे परिवार में हमेशा अनबन बनी रहती थी।
महिला अपने तीन भाइयों में बड़े भाई की पत्नी है जो अपने घर पर अपने मानसिक रूप से विक्षिप्त पति के हक की मांग कर रही थी। जिस पर उसके देवर गणेश व देवरानी सुधा और छोटा देवर छोटेलाल और उनके ससुर हरिहर यादव पर पीड़ित बड़ी बहू ने सताने का आरोप लगाया और बताया कि 1 माह पूर्व उसके बाल
छिल कर उसे मारा-पीटा और घर में एक कमरे में बंद कर दिया। 15 दिन तक उसे मारते पीटते और कमरे में ही सुबह को मात्र चाय और बिस्किट दे कर रखते थे। पीड़ित महिला 1 महीने बाद घर से भाग गई और आखीपुर अपने मायके चली गयी। मायके के लोगो ने किसी तरह से जनपद की महिला नारी शक्ति संस्थान के पास पहुंची जिसकी सचिव पूनम तिवारी ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया और भयभीत महिला को लेकर संगठन के अन्य सदस्यों के साथ थाने पर पहुंची। जहां पीड़ित महिला के न्याय के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति संस्थान ऐसी पीड़ित महिलाओं के पक्ष में महिला नारी शक्ति संस्था ने कहा कि नारी शक्ति संस्थान ऐसी पीड़ित महिलाओं के पक्ष में खड़ा है जिनके साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। उसकी लड़ाई हर स्थान पर संगठन लड़ने का कार्य करेगी। नारी शक्ति संस्थान में मुख्य रूप से डॉक्टर पूनम तिवारी,रश्मि डालमिया,पूनम यशपाल, संगीता अग्रवाल इत्यादि लोग मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment