प्रधानोंं के सम्मान समारोह में उड़ाई गई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां।
बिना माक्स के दिखाई दिए लोग, प्रधान
महिलाएं सम्मान समारोह से नदारद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि ही पहुंचे प्रधान रहे नदारद रहे। 60 से अधिक ग्राम प्रधान महिलाएं चुनी गई है। जिसमें सिर्फ एक ही महिला प्रधान दिखाई दी। जिसमें नरहन खास की महिला ग्राम प्रधान अंजलि ही दिखाई दी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। वही लोग एक दूसरे से दूरी नहीं बनाए रखे हुए थे। वही तीसरी लहर भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसके बाद सरकार द्वारा आए दिन प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कभी भी कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी हो सकती है। ग्राम प्रधान से लेकर मुख्य अतिथि और मंचासीन लोग भी मास्क नहीं लगाए हुए थे लोग एक दूसरे से शारीरिक दूरी भी नहीं बनाए थे।
No comments:
Post a Comment