Thursday, July 15, 2021

सपाइयों ने भ्रष्टाचार महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

सपाइयों ने भ्रष्टाचार महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।

विधायक नफ़ीस अहमद एव जयराम पटेल के नेतृत्व में जमकर किया तहसील पर प्रदर्शन।

बघ्घी से पहुंचे सपाई गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को गोपालपुर विधायक नफीस अहमद एवं सगड़ी के प्रभारी गोपालपुर के प्रभारी जयराम सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर चलकर प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का हनन महंगाई आदि को लेकर तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र कुमार उपाध्याय को विभिन्न मांगों के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौपकर सरकार पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा 10:00 बजे से धीरे-धीरे तहसील पर पहुंचने का क्रम जो शुरू हुआ वह 12:00 बजे के आसपास दोनों ही विधानसभाओं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान सपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बग्गी पर बैठकर सिर पर गैस सिलेंडर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के लोग मौजूद थे। वही तहसील पर पहुंचकर संबोधित ज्ञापन को पढ़ते हुए विधायक नफीस अहमद ने कहा कि यह सरकार आम लोगों को जहां महंगाई भ्रष्टाचार आग में ढकेल रही है वही पंचायत चुनाव में जिस तरह से भाजपा की सरकार द्वारा लोकतंत्र का हनन किया गया वह प्रदेश के लिए व देश के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। इस तरह से लोकतंत्र का हनन करना जहां संविधान को चोट पहुंचाना है वहीं आम लोगों को महंगाई भ्रष्टाचार से सरकार राहत नहीं दे पा रही है। चारों तरफ लूट हत्या बलात्कार मानव से लेकर जिला तक सरकार के लोग और अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पर सरकार आंख मूंदकर ऐसे अधिकारियों को प्रसाद दे रही है। इस तरह के भ्रष्टाचार अब तक नहीं देखे गए थे। इस उत्तर प्रदेश में पीड़ितों को न्याय नहीं दिया जा रहा है नहीं मुकदमा ही दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान ज्ञापन देने में विधायक नफीस अहमद , जयराम पटेल, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,जिला सचिव लौहर यादव, शिवसागर यादव, शंकर यादव,राकेश यादव,सुभाष यादव, पारसनाथ सोनकर, हरिशंकर यादव,डॉ0अशहद इदरीश, राम प्रकाश सोनकर, सोहराब आलम, अनुराग यादव,लवकुश पटेल,डॉ0 हरिराम यादव, राजेश यादव,बिरेन्द्र यादव डब्लू ,सरवन यादव आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment