75000, हजार रुपये तक का सामान उठा लें गयें चोर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम शेखमौली करतारपुर में बीती रात चोरों ने एक ट्यूबवेल पर लगाया गया छः सोलर पैनल व एक समरसेबल तथा पाइप कुल ₹75000 कीमत का सामान उठा ले गए। ग्राम शेखमौली करतारपुर के ब्रिज मोहन यादव पुत्र चेरा यादव का ट्यूबवेल घर से पूरब दिशा में स्थित है। ट्यूबवेल पर अपना सोलर पैनल के जरिए बिजली उत्पादन करते हुए और पानी चलाने की व्यवस्था किया गया था। विगत रात्रि चोरों ने आकर के इनका सोलर पैनल और समरसेबल सहित पाइप भी उठा ले गए जिसकी कुल कीमत ₹75000 बताई गई है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है। उसके बाद पुलिस आकर के मौका की जांच करके चली गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment