Thursday, July 15, 2021

एक सप्ताह से हेडमास्टर बिना सूचना के गायब होगी कार्यवाही।

एक सप्ताह से हेडमास्टर बिना सूचना के गायब होगी कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय उमरी शेखपुर के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह बिना सूचना के 1 सप्ताह से विद्यालय पर नहीं जा रहे हैं और अनुपस्थित चल रहे हैं। जिस वजह से गुरुवार को सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच पड़ताल करने के उपरांत बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए संस्तुति की है। साथ ही साथ उन्होंने प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित की सूचना अपलोड कर दी है। जिससे क्षेत्र के अन्य अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है। वही गुरुवार को जब खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे तो अन्य उपस्थित अध्यापकों ने बताया कि हेड मास्टर 1 सप्ताह से न तो कोई एप्लीकेशन दिए हैं और ना ही टेलिफोनिक कोई सूचना पर विद्यालय नहीं आ रहे हैं और हम लोग उनके न आने से काफी परेशान हैं। यहां तक कि जो भी रजिस्टर आदि है वह सब बंद है ।इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संस्कृति करते हुए प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।

No comments:

Post a Comment