जीयनपुर पुलिस ने गोली मारने के तीन आरोपित को किया गिरफ्तार,तमंचा बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुन्द्रपुर ग्राम पंचायत में कहासुनी व मार-पीट के दौरान चली गोली में घायल युवक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार तमंचा बरामद।शनिवार की सुबह 9:00 बजे समुन्द्रपुर ग्राम पंचायत के आलमपुर चकमार्ग के समीप गेंहू के खेत में पूर्व में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में कहा सुनी व मार-पीट के दौरान नदीम पुत्र निसार निवासी समुन्द्रपुर के दाहिने हाथ में गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने आनन-फानन में 108 नम्बर एम्बुलेंस से अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहां से डॉक्टर ने आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया नदीम की हालत गंभीर बनी हुई वहीं पर पिता निसार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पुत्र एक माह पूर्व सऊदी से कमाकर घर आया हुआ था जिस पर अभिषेक यादव पुत्र नंदा यादव निवासी समुन्द्रपुर ने नदीम से एक मोबाइल जर्सी और एक लाख रुपए मांगे नहीं देने पर गोली मारने का आरोप अभिषेक उम्र 21 वर्ष व भाई अजय उम्र 19 वर्ष और पिता नंदा यादव उम्र 60 वर्ष पर लगाया जीयनपुर पुलिस ने धारा 109,308(5),115(2) में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों के घर पर दबिश देकर पकड़ने में जुटी रही वहीं रविवार की सुबह 7:10 बजे सगड़ी तहसील के समीप से जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय यादव ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया वहीं निशान देही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment