Wednesday, December 18, 2024

वरिष्ठ अधिवक्ता की तहसील सगड़ी पर पहुंची शव यात्रा अधिवक्ताओं ने किया नमन।

वरिष्ठ अधिवक्ता की तहसील पर पहुंची शव यात्रा अधिवक्ताओं ने किया नमन। 

बैठक कर दो दिन न्यायिक कार्य से विरक्त रहने का दिया प्रस्ताव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर पहुंची वरिष्ठ अधिवक्ता की शव यात्रा अधिवक्ताओं ने किया नमन बैठक कर दो दिन न्यायिक कार्य से विरक्त रहने का दिया प्रस्ताव। मूल रूप से मऊ जनपद के मधुबन निवासी कृष्णाचंद्र पांडेय विगत विगत कई वर्षों से सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे वहीं पूर्व में सगड़ी तहसील पर फौजदारी बाबू के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। जिनकी बुधवार को आकस्मिक मृत्यु हो गई। आजमगढ़ शहर से परिजनों के द्वारा उनके शव यात्रा सगड़ी तहसील पर पहुंची जहां पर सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पतीराम यादव मंत्री प्रदीप राय सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मणिकेश्वर मिश्रा आशीष तिवारी राधेश्याम तिवारी सोनू राय अमरेंदर सिंह पंकज दुबे दुर्गेश मिश्रा संजय कुमार संतोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता को नमन किया वहीं पुस्तकालय भवन में सक्रिय अधिवक्ता समिति की बैठक आहुति कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया और सर्वसम्मति से बुधवार और गुरुवार को दो दिन न्यायिक कार्य से विरक्त रहने का प्रस्ताव बना कर सभी न्यायालयों को प्रेषित किया गया।

No comments:

Post a Comment