दलित के मकान पर यादव ने ताला जड़ किया कब्जा ।
मकान बेचने के लिए ताला बंद कर दबाव बनाने का आरोप।
जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र,नायब तहसीलदार ने पहुंचकर की जांच।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आँखेपुर बाजार में चौक के समीप दलित के मकान पर यादव ने ताला बंद कर किया कब्जा दलित ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर की जांच ताला बंद कर जमीन बेचने का दबाव बनाने का दलित ने लगाया आरोप।दलित के मकान पर यादव के ताला बंद कर कब्जा का मामला प्रकाश में आया है जिसमें दूधनाथ पुत्र संग्राम निवासी जमीन कपारगढ़ का आँखेपुर बाजार ग्राम पंचायत देवपुर कमालपुर में गाटा संख्या 264 में 60 कड़ी खतौनी में अंकित जमीन पर मकान बना हुआ है जिसमें दो भाई अपना हिस्सा रामबाज यादव पुत्र धीरज यादव व सीताराम यादव पुत्र तेज बहादुर यादव निवासीगण जमीन कपारगढ़ को बेच दिया गया है। वहीं दुधनाथ के हिस्से के चार क्वार्टर पर भी रामबाज व सीताराम के द्वारा 19 मई से ताला बंद कर कब्जा करने का आरोप दुधनाथ ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की जिस पर नायब तहसीलदार विवेकानंद ने मौके पर पहुंचकर जांच की और किंतु बंद ताला नहीं खोला गया आरोपी रामबाज व सीताराम ने बताया कि मामला दिवानी न्यायालय में विचाराधीन है वहीं नायब तहसीलदार विवेकानंद ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है अगले आदेश पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment