बाइक सवार होर्डिंग से टकराकर नहर में गिरा,हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
बहन के घर से वापस आते समय रजादेपुर नहर में हुई दुर्घटना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रजादेपुर नहर के समीप बाइक सवार होर्डिंग से टकराकर नहर में गिरा,हुई मौत परिवार में मचा कोहराम। बहन के घर से वापस आते समय रजादेपुर नहर के समीप हुई दुर्घटना। धर्मेंद्र पुत्र रामवृक्ष निवासी कुरौली उम्र 32 वर्ष थाना दोहरीघाट जनपद मऊ शनिवार की सुबह अपनी बहन के घर बांसगांव में बाइक से आया हुआ था जो दोपहर में लगभग एक बजे बहन के घर से नहर के रास्ते निकला और रजादेपुर के समीप मुख्य मार्ग के किनारे लगी होर्डिंग से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। वहीं चालक नहर में गिर गया स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 108 नम्बर एम्बुलेंस को काल किया मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने पास में स्थित जीयनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गये जहां से डॉक्टर ने आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं आजमगढ़ जिला अस्पताल पर पहुंचने पर डॉक्टर ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया माता सुराती देवी व पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल रहा वहीं मृतक के पास दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
No comments:
Post a Comment