निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर प्रोग्रेसिव एजेंसी टू हुंमिनिटी टी आईं आजमगढ़ के द्वारा विकास खण्ड अजमतगढ ग्राम पंचायत धनछुला के प्रथमिक विधालय पर सघन स्वास्थ्य एवं संचार अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों का सामान्य जांच,दवा वितरण,टी बी,हेपटाइटिस,एचआईवी एड्स एवं यौन संचारित रोगों का परामर्श परीक्षण एवं उपचार तथा गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व प्रचार प्रसार सामग्री वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल व्यक्तियों का पंजीकरण,114 और ऒ पी डी,99,ए यन सी 6,यच आईं वी की जांच 77 किया गया। 18 व्यक्तियों को STI kit एवं STI की परामर्श किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 एफ एम सिद्दीकी,ड्रा0 उदय प्रकाश राव, फॉर्मेासिस्ट प्रदीप,वार्ड बॉय गुलाब साहनी,एनम रंजीता राय के साथ परामर्शदात्री एकता,यल टी मुकेश, ऋचा,प्रतिभा,बिन्दु,सी यच ऒ नुपुर पान्डेय,आशा, आंगनवाड़ी टी.आई पाथ के परियोजना प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी की उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम संपन्न हुआ।स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का भरपूर सहयोग ग्राम प्रधान तहसीलदार ने किया।
No comments:
Post a Comment