जिला विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने कोंडरा गांव में लगाई चौपाल।
जिला विकास अधिकारी ने कोंडरा गांव में लगाई चौपाल किया निरीक्षण।
शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी पात्रों का हुआ चयन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कोंडरा गांव में जिला विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने लगाई चौपाल विकास कार्यों का किया निरीक्षण शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी पात्रों का हुआ चयन।अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के कोंडरा गांव में शुक्रवार को चौपाल लगायीं गयी चौपाल में जिला विकास अधिकारी संजय सिंह व खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र मिश्रा ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से समझाया जिसमें वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,आवास, शौचालय,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी दी और पात्रों का चयन किया गया वहीं ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा ग्राम सचिव अमरदीप शर्मा ने प्रस्तुत किया और ग्रामीणों ने बेबाकी से अपनी बात रखी और समस्याओं को उठाया जिसका त्वरित निस्तारण कराया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संजय सिंह व खंड विकास अधिकारी ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें गांव में साफ सफाई के लिए तैनात तीन सफाई कर्मचारीयों को फटकार लगाई वहीं दो प्रधानमंत्री आवास को एक खड़ंजा और प्राथमिक विद्यालय के चारदीवारी का भी निरीक्षण किया गया इसके बाद पारन कुंडा गौशाला का भी जिला विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव, सचिव अमरदीप शर्मा,सुरेंद्र प्रसाद,किसान सहायक राजकुमार यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment