ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जीयनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण।
व्यापारियों के साथ बैठक कर नाइट विजन कैमरा लगाने के लिए किया प्रेरित।
निरीक्षण कर साफ सफाई व फाइलों के समुचित रखरखाव का दिया दिशा निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली का आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने औचक निरीक्षण किया थाने पर साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव का दिया निर्देश व्यापारियों के साथ बैठक कर सड़क जाम और नाइट विजन कैमरा लगाने के लिए किया प्रेरित। सोमवार की देर शाम को आजमगढ़ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने जीयनपुर कोतवाली का निरीक्षण किया जिसमें परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई और महिला शौचालय सहित पुरुष बैरक, महिला बैरक,परिसर में खड़ी गाड़ियों को निलाम करने और तीन वर्ष पूर्व बरामद शराब के निस्तारण के लिए निर्देशित किया वहीं जीयनपुर कोतवाली पर नए कानून को लेकर रजिस्टर व फाइलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वहीं महिला हेल्प डेस्क व कैंटीन पुलिस बैरक व परिसर चार दीवारी सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली।वहीं इस दौरान साफ सफाई और फाइलों के रखरखाव के लिए जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह को निर्देशित किया वहीं व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व चौकीदारों के बैठक कर जीयनपुर कस्बा सहित अन्य स्थानों पर नाइट विजन कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया वही चौकीदारों में पूरे वर्ष अच्छी सूचना देने पर चौकीदार को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जीयनपुर कस्बा में सड़क जाम की जानकारी ली और कहां की जल्द ही सड़क जाम से जीयनपुर को निजात मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,चौकी इंचार्ज ईमिलिया सुभाष तिवारी, एसआई विजय सिंह गौड़,एस आई नीलमणि सिंह,प्रधान अरुण श्रीवास्तव, सोनू सिंह,मुन्ना यादव,अतुल कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment