दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी टहलने निकले दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम। राम अधार साहनी पुत्र स्व0 सहदेव साहनी उम्र 60 वर्ष निवासी मछली शहर वार्ड नंबर 10 अजमतगढ़ कस्बा 11 दिसंबर दिन बुधवार की सुबह 8:00 बजे टहलते समय पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए आजमगढ़ जिला अस्पताल में जिनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम को मृत्यु हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व में पुत्री किशोरी साहनी की तहरीर पर बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें दर्ज मुकदमा की धारा में वृद्धि कर दी गई। वहीं मृतक राम अधार साहनी दो भाइयों में छोटे थे। पत्नी चंपा देवी की पूर्व में मौत हो चुकी है। एक पुत्री किशोरी साहनी उम्र 30 वर्ष जो अभी अविवाहित हैं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment