गोरखपुर विजिलेंस की टीम ने सगड़ी तहसील के लेखपाल को रंगे हाथ घुस लेते किया गिरफ्तार।
अंश निर्धारण संसोधन की रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार।
सगड़ी तहसील परिसर से लेखपाल को दस हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद मंडल के लेखपाल को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा अंश निर्धारण संसोधन की रिपोर्ट के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने पकड़ा सगड़ी तहसील परिसर से लेखपाल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।शुक्रवार को दिन में 2:00 बजे उमेश चौबे पुत्र स्व0 कालिका चौबे निवासी करनपुर सरैया ने गोरखपुर विजिलेंस टीम को प्रार्थना पत्र देकर सगड़ी तहसील के अंजान शहीद मंडल में कार्यरत लेखपाल सुजीत कुमार निवासी बिहार प्रदेश पर पर अंश निर्धारण संसोधन की रिपोर्ट लगाने नाम पर 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप पर विजिलेंस टीम गोरखपुर के सीनियर इंस्पेक्टर महेंद्र चौहान की नेतृत्व में टीम ने जिला अधिकारी आजमगढ़ के आदेश पर सगड़ी तहसील परिसर में पहुंचकर प्रार्थी उमेश चौबे के बुलाने पर पुरानी बिल्डिंग के समीप लेखपाल सुजीत कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा जिसके बाद लेखपाल सुजीत कुमार व प्रार्थी उमेश चौबे को लेकर मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना पर पहुंची जहां पर विजिलेंस टीम के द्वारा विधिक प्रक्रिया पुरी की गई। वहीं सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने दोहरीघाट पहुंच कर घटना की सत्यता को जाना इस दौरान देर शाम तक गोरखपुर विजिलेंस टीम के द्वारा दोहरीघाट थाने पर विधिक प्रक्रिया पूरी कर मुकदमा दर्ज कर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सगड़ी तहसील पर उक्त घटना को लेकर तहसील परिसर व क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और एक दूसरे से लोग घटना की जानकारी लेने में जूटे रहे।
No comments:
Post a Comment