कारगिल शहीद के गांव नथ्थूपुर में शहीद की बाधित नाली का तहसीलदार ने किया निरीक्षण।
उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर तहसीलदार ने की जांच।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर कारगिल शहीद के गांव में पहुंचकर तहसीलदार ने शहीद की बाधित नाली का किया निरीक्षण उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर तहसीलदार ने की जांच मौका का किया निरीक्षण।
कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पैतृक निवास स्थान नथ्थूपुर में शहीद के नाम पर गांव में मुख्य द्वार का निर्माण किया गया वहीं नथ्थूपुर गांव में ही कारगिल शहीद की याद में उपवन भी स्थापित किया गया है। वहीं कारगिल शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र सौंप कर विगत कई वर्षों से पारंपरिक नाबदान की नाली जिसको ग्राम पंचायत निधि की लागत से निर्मित किया गया था। जिसमें दर्जनों परिवार के नाबदान का पानी नाली से होते हुए पोखरी में गिरता रहा को गांव के ही निवासी केशव व रामनरेश पुत्रगण किशुन के द्वारा नाली को मिट्टी डालकर बंद कर गेट का निर्माण किया गया। जिससे नाबदान का पानी अवरुद्ध हो गया और जिससे कारगिल शहीद राम समुझ यादव के परिवार सहित दर्जनों परिवारों के नाब दान का पानी अवरुद्ध हो गया है। के प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने राजस्व निरीक्षक जयसिंह के साथ गांव में पहुंचकर बाधित नाली का निरीक्षण किया गया इस दौरान गांव के दर्जनों लोगों के साथ दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे अवरुद्ध नाबदान के साथ आवागमन का निरीक्षण किया गया। सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से केशव व रामनरेश सहित विजयपाल,फूल बदन,विजय मल,रामअवध,बिहारी आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment