साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर निवासी साइकिल सवार को चार पहिया अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।ओलमापुर रकबा निवासी लालचंद पुत्र रामनरेश उम्र 55 साल की जीयनपुर कस्बा में साइकिल की दुकान है जिस पर सुबह अपने घर से दुकान के लिए आए हुए थे और शाम 7:00 बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में ढोलीपुर गांव के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही लालचंद की मौत हो गई वहीं अज्ञात वाहन गाड़ी लेकर फरार हो गया स्थानीय लोग जुट गए। जिनकी सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं छोटे पुत्र रामकरन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई। मृतक लालचंद के पास तीन पुत्र एक पुत्री हैं वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया पत्नी सुंदरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment