निराश्रित गौवंश की ठंड से रक्षा के लिए गौरक्षा विभाग चलायेगा अभियान।
गोरक्षा विभाग तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन।
आजमगढ़।
आजमगढ़ गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग आर्यमगढ़ जिला इकाई की बैठक नगर के हर्रा की चुंगी स्थित नेत्र मंदिर परिसर में आयोजित हुई।जिसका शुभारंभ गोमाता के चित्र पर प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू एवं अशोक अग्रवाल प्रांत उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गोरक्षा के प्रांत संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि निराश्रित गोवंशों को भीषण ठंड से बचाने के लिए गोरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत गौशालाओं में संरक्षित एवं खुले में घूम रहे गोवंशो को ओढाने के लिए बोरे की व्यवस्था की जाएगी और गौशालाओं में भी अवश्यक्तानुसार वितरण किया जाएगा वहीं विहिप गोरक्षा विभाग के जिला कार्याध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा आजमगढ़ सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मुनीब गुप्ता को विहिप गोरक्षा विभाग का जिला सह मंत्री एवं विनोद सिंह साधु को महराजगंज प्रखंड का प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में दिनेश साहनी,कुंवर गजेंद्र सिंह,संतोष गुप्ता, अमित दुबे,शशांक तिवारी,राघवेंद्र मिश्रा लड्डू,शंकर यादव,उत्कर्ष सिंह,अंकुर गुप्ता,किशन मोदनवाल,प्रभात सिंह,सत्यप्रकाश कुमार,इष्टदेव सिंह,अनूप पांडेय,अभय सिंह,मकरध्वज यादव,संतोष मौर्य,इंद्रमणि सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment