अपर जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण।
एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे सगड़ी तहसील परिसर में स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का अपर जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा आजमगढ़ ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निरीक्षण किया विदित हो सगड़ी तहसील परिसर में स्थित आजमगढ़ जनपद के 10 विधानसभा की वीवीपैट वेयरहाउस में रखी गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीवीपैट मशीन,सीसी कैमरा और रख रखाव के साथ हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई आदि की जांच की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे और सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से जानकारी ली वहीं अपर जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और बेहतर करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार विवेकानंद सहित निर्वाचन के बीआरसी लालजी श्रीवास्तव,रविंद्र यादव,संतोष यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment