विदेश में युवक की हुई मौत शव पंहुचा घर परिवार में मचा कोहराम।
लगभग 1 वर्ष पूर्व घर से कुक के वीजा पर पंहुचा मास्को।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाई निवासी युवक की विदेश में हुई मौत परिवार में मचा कोहराम लगभग एक वर्ष पूर्व कुक के वीजा पर पहुंच मास्को।कन्हैया यादव पुत्र फौजदार यादव उम्र 42 वर्ष निवासी बनकटा बाजार गोसाई थाना रौनापार कुक के वीजा पर एजेंट के माध्यम से 16 जनवरी वर्ष 2024 को मास्को पहुंचा जहां 9 मई को घायल हो गए वहीं मास्को एंबेसी ने 6 दिसंबर को फोन कर परिजनों को सूचित किया कि 17 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं वही 23 दिसंबर को स्थानीय प्रशासन नायब तहसीलदार संजय राय राजस्व कर्मी कृपा निधान व बड़े पुत्र अजय यादव परिजनों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां से शव को लेकर देर शाम को पैतृक निवास स्थान बनकटा बाजार गोसाई पहुंचे जहां मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया वहीं मृतक के पास दो पुत्र अजय उम्र 23 वर्ष विजय उम्र 19 वर्ष है बड़े पुत्र अजय यादव ने बताया कि कुक के वीजा पर पहुंचे पिता से 25 अप्रैल को बातचीत हुई जिन्होंने फोन पर हाल चाल बताया वहीं दोबारा 9 मई को पिता से फोन पर बात हुई तो पिता ने बताया कि घायल हो गए हैं जिसके बाद फोन पर कोई बातचीत नहीं हो पाई परिजन परेशान रहे वहीं मास्को दूतावास से 6 दिसंबर को सूचना मिली कि 17 जून को इलाज के दौरान पिता कन्हैया यादव की मौत हो चुकी है। परिजनों की मांग पर एबेंसी के द्वारा शव को वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर भेजा गया जहां सगड़ी नायब तहसीलदार संजय राय सहित परिजन शव को लेकर पैतृक निवास स्थान पर पहुंचे। मृतक कन्हैया यादव के पास दो पुत्र अजय व विजय हैं वहीं उनकी पत्नी गीता यादव का रो-रो कर बुरा हाल रहा सूचना पर गांव व क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे जो घटना को लेकर आपस में चर्चा करते रहे।
No comments:
Post a Comment