अज्ञात वाहन की टक्कर से टहल रहे एम्बुलेंस चालक के पिता की मौत परिवार में मचा कोहराम।
फर्नीचर दुकानदार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ कस्बा में सुबह में टहल रहे फर्नीचर दुकानदार एंबुलेंस चालक के पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। गुरुवार की सुबह 5:00 बजे अजमतगढ कस्बा के गुरु गोविंद नगर वार्ड नं05 निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्व0 महातम शर्मा उम्र 58 साल जीयनपुर मार्ग पर सुबह में टहल रहे थे कि राजकीय बालिका विद्यालय के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई और सड़क किनारे गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर पुलिस पहुंची जहां लोगों ने पहचान की जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक विनोद कुमार शर्मा कस्बा में ही फर्नीचर की दुकान संचालित कर परिवार की आजीविका चलाता था मृतक की पहली पत्नी शैला देवी से चार लड़की और एक लड़का, रेनू शर्मा उम्र 40,अरविंद शर्मा उम्र 38,उर्मिला शर्मा उम्र 36,गीता शर्मा 30,रितु शर्मा उम्र 21 है। वहीं पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी कर लिया था। दूसरी पत्नी सरस्वती देवी जिससे एक भी पुत्र नहीं है। वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया पत्नी और पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
No comments:
Post a Comment