Thursday, December 12, 2024

रायल्टी नहीं जमा करने पर 53 ईंट भट्टा उद्योग पर होगी कार्रवाई।

रायल्टी नहीं जमा करने पर 53 ईंट भट्टा उद्योग पर होगी कार्रवाई।

बैठक कर 15 दिसम्बर तक रायल्टी जमा कराने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के 53 ईंट भट्टा उद्योग पर रायल्टी नहीं जमा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई सगड़ी नायब तहसीलदार ने राजस्व अमीन के बैठक कर 15 दिसम्बर तक रायल्टी जमा कराने के दिये निर्देश।गुरुवार की शाम 4:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह व संजय राय ने राजस्व अमीनो के साथ बैठक कर 55 ईंट भट्टा उद्योग पर रायल्टी बकाया की समीक्षा की जिसमें दो ईट भट्ठा उद्योग बंद पाए गए और बकाया 53 ईंट भट्ठा उद्योग वर्तमान समय में कार्यरत हैं जिन पर रॉयल्टी बकाया है को लेकर क्षेत्रवार समीक्षा की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह ने कहा कि 15 दिसंबर तक रॉयल्टी नहीं जमा करने पर 53 ईंट भट्ठा उद्योग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिन्हें प्रशासन के द्वारा बंद कराने का कार्य किया जाएगा वहीं उन्होंने बैठक में सभी को 15 दिसंबर तक रियलिटी जमा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से जनार्दन सिंह,कमलेश प्रजापति,संतोष श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में संग्रह अमीन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment