सज्जन शक्ति की सक्रियता और नागरिक अनुशासन से पूरा करेंगे संघ का शताब्दी वर्ष- मिथिलेश नारायण
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़ के तत्वावधान में नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में जिलें का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी उत्त्तर प्रदेश क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण जी ने कहा कि संघ ने शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता में वृद्धि एवं समाज के लिए पंच प्रण का संकल्प लिया है जो सज्जन शक्ति की सक्रियता एवं स्वयंसेवको के समर्पण से पूर्ण होगा। राष्ट्र विरोधी शक्तियां भारतीय कुटुंब व्यवस्था एवं सामाजिक मूल्यों को खंडित करने के लिए लगातार सक्रिय हो रही हैं। जिसमें बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की भूमिका भी शामिल है। हमें कार्यविस्तार के साथ उपरोक्त चुनौतियों का सामना भी करना होगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी भाव के जागरण पर समाज की सहभागिता बढ़ाने पर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामेश्वर सिंह,दीनानाथ विभाग प्रचारक,आशुतोष जिला प्रचारक,अरुण,गौरव अग्रवाल, रोहित,तेजप्रताप पान्डेय,आकाश,आशुतोष सिंह,नवीन, अजय,रवि,राजन पुनीत,अभय दत्त आदि लोग उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment