06 दिसंबर हिंदू समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है::राणा प्रताप राय सोनू
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
आजमगढ़ विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग गोरक्ष प्रान्त के अंतर्गत आर्यमगढ़ विभाग की विभाग बैठक दिन 06 दिसंबर दिन शुक्रवार को आजमगढ़ नगर के मातबरगंज में सकुशल सम्पन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक रूप से आर्यमगढ़ लालगंज और फूलपुर तीनों जिलों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ प्रान्त अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा राणा प्रताप राय उर्फ सोनू राय व प्रान्त प्रमुख गोरक्षा विभाग गोरक्ष प्रान्त सतीश राय, प्रान्त संरक्षक अशोक अग्रवाल एवं लालगंज जिला संरक्षक रामबिहारी गिरी द्वारा संयुक्त रूप से गौमाता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। विहिप गोरक्षा के प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू ने बताया की 6 दिसंबर का दिन हिन्दू समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 1992 में कारसेवकों द्वारा अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराकर अपने शौर्य और सामर्थ्य का परिचय दिया था 6 दिसंबर का दिन सदियों तक हिन्दू समाज को प्रेरित करेगा। प्रान्त संयोजक गौरव रघुवंशी द्वारा बैठक का संचालन करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की योजना के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। गोरक्षा के विभाग अध्यक्ष एडवोकेट मनोज सिंह द्वारा संगठन के विस्तार एवं एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर विभाग मंत्री दिनेश साहनी, पंकज शर्मा,डॉ प्रवीण पाण्डेय,मनोज विश्वकर्मा,डॉ केके सिंह,श्रीराम मिश्रा, रविन्द्र पाण्डेय,संतोष गुप्ता,चंद्रेश यादव,शशांक तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू,अमित दुबे,अरुण राय,राज यादव, झीनकू सिंह,हरेंद्र मौर्या,सूरज पाण्डेय,प्रशांत सिंह, अश्वनी सोनी,ऋतिक सिंह,अंकुर गुप्ता,किशन मोदनवाल, आशीष यादव,डीके सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment